रायगढ़ में लॉकडाउन का पहला दिन, अवहेलना करने वालों पर गिरी गाज… देखें कुल कितने जिलों में लॉकडाउन…
रायगढ़// जिले में लगातार बढते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए आज से 30 सितंबर तक सख्त लाकडाउन रहेगा। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर आज से इसका परिपालन शुरु हो गया है। आज सुबह से शुरू हुए सख्त लॉकडाउन में जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक चेक पॉइंट का मुआयना करने पहुचे हुए थे।



