ऑनलाईन क्लास लेने में कोताही बरतने वाले दर्जन भर कॉलेज के प्राचार्यों एवं सहायक प्राध्यापकों को नोटिस जारी, उच्च शिक्षा सचिव ने रायपुर संभाग के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की ली बैठक, कॉलेज से ही ऑनलाईन क्लासेस संचालित करने के निर्देश..
रायपुर/ उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को ऑनलाईन अध्यापन सुविधा उपलब्ध कराने के शासन के निर्देश के परिपालन में कोताही बरतने वाले रायपुर संभाग के लगभग दर्जनभर महाविद्यालयों के प्राचार्यों और सहायक प्राध्यापकों की वेतनवृद्धि रोकने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

