विवादों में हरिद्वार का पतंजलि गुरुकुलम, छुड़ाए गए 4 बच्चे, 6 लाख मांगने पर पिता ने की शिकायत, छत्तीसगढ़ सरकार की दखल पर बच्चो को सौंपा..
गरियाबंद/ बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ की ओर से संचालित हरिद्वार स्थित वैदिक कन्या गुरुकुलम विवादों में आ गया है। गरियाबंद से पढ़ने के लिए वहां गए 4 बच्चों को मुक्त कराया गया है। परिजन जब मिलने के लिए पहुंचे तो उन्हें कोरोना टेस्ट के नाम पर मना कर दिया गया। आरोप है कि बच्चों



