कच्ची शराब खपाने जा रहे बाइक सवार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई..
मुंगेली/ मुंगेली जिले में स्थित खुड़िया चौकी के प्रभारी व टीम ने बाइक से कच्ची शराब (महुआ) खपाने ले जा रहे दो युवकों को नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनसे लगभग 20 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि


