रायगढ़ : अब जिले में समस्त शराब दुकानों व होटल बार को खोलने की मिली अनुमति, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखे विवरण..
रायगढ़/ कलेक्टर भीम सिंह ने रायगढ़ जिले की समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानों एवं सी.एस.-2 घघ कम्पोजिट मदिरा दुकानों को 14 जून से प्रात: 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा समस्त एफ.एल.-3 होटल बार को 14 जून से दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है।




