मुंगेली जिले के खुड़िया में स्थित पुलिस चौकी बन्द करने के फैसले का विरोध जारी.. पूर्व सीएम रमन ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, सरकार से की फैसला वापस लेने की मांग..
मुंगेली/ जिले में नक्सल प्रभावित खुड़िया में पुलिस चौकी बंद करने के फैसले का विरोध जारी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिखकर खुड़िया चौकी बंद नहीं करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि क्षेत्रीय सुरक्षा, नक्सल गतिविधियां और गो-तस्करों के मद्देनजर सरकार को


