अपेक्स बैंक और समिति प्रबंधक की लापरवाही से किसान के खाते से पार हुआ 5.50 लाख रुपये… मैनेजर और समिति प्रबंधक समेत 3 पर दर्ज हुई FIR…
रायगढ़// अपेक्स बैंक प्रबंधन की लापरवाही की वजह से तरकेला के एक किसान के खाते से अज्ञात आरोपी ने लगभग साढ़े पांच लाख रुपए निकाल लिए। इस बात का पता किसान को तब चला जब वह बैंक में अपने खाते का बैलेंस चेक करवाने गया। बैंक पहुंचे किसान को जब स्टाफ ने बताया कि अकाउंट


