अब बिजली भी मोबाइल की तरह होगी रिचार्ज, छत्तीसगढ़ में प्रीपेड सिस्टम लागू करने की तैयारी, जानिये क्या होगा तरीका..
राज्य में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है। सरकार ने बिजली वितरण कंपनी के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब बिजली का उपयोग करने से पहले उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज की तरह अग्रिम भुगतान करना होगा।



