मोहला-मानपुर-चौकी का मुख्यालय मोहला और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का मुख्यालय सारंगढ़ में होगा, जिला मुख्यालय में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के होंगे कार्यालय, मुख्यमंत्री ने की घोषणा…
रायपुर// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित जिला मोहला-मानपुर-चौकी का मुख्यालय मोहला में और सारंगढ़-बिलाईगढ़ का मुख्यालय सारंगढ़ में होगा। उन्होंने कहा कि नए जिले के मुख्यालय में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय होंगे। इसके साथ ही साथ मानपुर और चौकी और बिलाईगढ़ में भी कुछ विभागों के कार्यालय प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री





