टीवी सीरियल का एक्टर और उसका भाई गिरफ्तार, पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करने का लगा है आरोप…
कोरबा// कोरबा जिले की कुसमुंडा पुलिस ने वीरेंद्र कुमार पटेल और उसके भाई धीरेंद्र को पुलिसकर्मियों के साथ उलझने और ट्रांसफर कराने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। वीरेन्द्र टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल का एक्टर है। दरअसल, वीरेंद्र और उसका भाई एक व्यक्ति से उलझ गए थे।



