JEE में प्रयास के छात्रों का शानदार प्रदर्शन : परीक्षा में बैठे 395 छात्रों में से 178 हुए क्वालीफाई, CM बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने छात्रों को दी बधाई..
रायपुर// आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्त पोषित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित जेईई परीक्षा के बुधवार को घोषित परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जेईई मेन्स के लिए इस वर्ष प्रयास आवासीय विद्यालयों के 395 छात्र परीक्षा में शामिल हुए,



