सभी गर्ल्स हॉस्टल में तैनात होंगी महिला होमगार्ड : अधीक्षक से लेकर चपरासी तक होंगी महिलाएं, बाल संरक्षण आयोग ने मांगी रिपोर्ट..
जशपुर// छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित दिव्यांग केंद्र में मूक-बधिर बच्चियों के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटना के बाद अब जिला प्रशासन जागा है। जिले के सभी गर्ल्स हॉस्टल और आश्रम की सुरक्षा के लिए महिला होमगार्ड नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया है कि हॉस्टल अधीक्षक


