फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, दो बाइक सवारों ने युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान, मोबाइल और 45 हजार रुपए लूटकर हुए फरार..
रायपुर// राजधानी के खरोरा इलाके में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की घटना हो गई। यह वारदात भंडारपुरी सड़क पर हुई। बाइक पर कलेक्शन के रुपए लेकर निकले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को दूसरी बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने घेर लिया। युवक के पास रखे 45 हजार रुपए और उसका मोबाइल




