भारत-पाकिस्तान T20 मैच में जमकर लगा सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने खाईवाल सहित 5 सटोरियों को पकड़ा..
बिलासपुर/ बिलासपुर में टी-20 क्रिकेट मैच में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में जमकर सट्टेबाजी हुई। एक खाईवाल अपने ससुराल में सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। रविवार की रात पांच खाईवाल व सटोरिए पकड़ाए। उनके पास से 25 हजार रुपये, मोबाइल, एलईडी टीवी व सट्टापट्टी जब्त किया गया है।

