17 जनवरी को छेरछेरा की छुट्टी, मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यक्रम में की थी घोषणा, अब अधिसूचना जारी..
रायपुर// छत्तीसगढ़ की त्योहारी छुटि्टयों में एक और दिन जुड़ गया है। राज्य सरकार ने छेरछेरा की सार्वजनिक छुट्टी की अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी पहली छुट्टी 17 जनवरी को हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 अक्टूबर को मरार पटेल समाज के एकीकरण कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। सामान्य प्रशासन विभाग

