CM बघेल ने केंद्र से वापस मांगे 4 हजार करोड़, केंद्रीय वित्त मंत्री से कहा- कोल पेनाल्टी की राशि लौटाएं, पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले सेस को करें कम..
रायपुर// केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में पेट्रोल-डीजल में महंगाई का मुद्दा उठा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला सेस हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम करने से राज्यों को ही नुकसान हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ






