तीन दिवसीय घोष कार्यक्रम में शामिल होने मदकूद्वीप पहुँचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कहा- सत्य के शिखर पर है भारत..
मुंगेली// राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छग प्रान्त का श्री हरिहर क्षेत्र, केदार द्वीप (मदकू) में 16 से 19 नवंबर 2021 को त्रिदिवसीय घोष शिविर आयोजित हुआ। घोष शिविर के समापन समारोह में 94 स्वयंसेवकों ने घोष प्रदर्शन किया। जिसमें घोष स्वयंसेवकों ने 43 रचनाओं यथा- बखान, विनायक, हररंजनी, शिवरंजनी, मंगला, भारतं, मीरा, दशमेश, पहाड़ी, सागर, वलचि,


