चित्रकला में अरमान ने जिले में हासिल किया तीसरा स्थान, भाषण में श्रुति ने बढ़ाया सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल का मान..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल सरिया के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 7वीं के छात्र अरमान प्रधान ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 11वीं की छात्रा श्रुति पटेल ने विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

संकुल से जिला स्तर तक अरमान का शानदार सफर

कक्षा 7वीं के छात्र अरमान प्रधान ने चित्रकला प्रतियोगिता में पहले संकुल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई और संकुल सरिया में चयनित होने के बाद विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद उनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

3 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अरमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। अरमान की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, विद्यालय के शिक्षक और साथी विद्यार्थी उत्साहित हैं। उनकी सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ सरिया विकासखंड का भी मान बढ़ाया है।

भाषण प्रतियोगिता में श्रुति ने हासिल किया दूसरा स्थान

इसी तरह कक्षा 11वीं की छात्रा श्रुति पटेल ने भी भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1 अक्टूबर 2026 को विकासखंड बरमकेला में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में श्रुति ने द्वितीय स्थान हासिल किया और जिला स्तर के लिए चयनित हुईं। इसके बाद 3 अक्टूबर को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी उनका भाषण प्रशंसनीय रहा।

विद्यालय प्रबंधक नितेश कुमार प्रधान, प्राचार्य संजय पधान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Scroll to Top