सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल सरिया में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने जीता दर्शकों का दिल..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल सरिया में वार्षिकोत्सव आगाज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) डॉ. वर्णिका शर्मा रहीं। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश अग्रवाल (अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया), अजय जवाहर नायक (उपाध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़–बिलाईगढ़) की गरिमामई उपस्थिति रही।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा अनुसार श्री गणेश एवं माता सरस्वती की पूजा से हुई। प्रथम प्रस्तुति स्वागतगान/नृत्य से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया, दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साह वर्धन किया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला।

डॉ. शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण के पश्चात संबोधन दिया गया, उन्होंने अपने आशीर्वाद वचनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष नितेश प्रधान, सचिव दिलीप कुमार बारीक, कोषाध्यक्ष खुशबू प्रधान, प्राचार्य संजय कुमार पधान एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक , अभिभावक और विद्यार्थी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन तथा नागरिकों की उपस्थिति के लिए नागरिकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Scroll to Top