AIIMS की छात्रा ‘साक्षी सुसाइड’ मामला.. परिजनों ने HOD पर लगाए गंभीर आरोप.. उच्चस्तरीय जांच की मांग..

शेयर करें...

रायपुर// रायपुर AIIMS में पढ़ रही 22 साल की छात्रा साक्षी दुबे की 2 जुलाई की रात फांसी पर लटकी लाश मिली, हॉस्टल के कमरे में सीलिंग फैन से फंदे पर उसका शव झूलता मिला। मृत छात्रा के परिजनों ने एम्स प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि साक्षी को इंसाफ मिले।

Join WhatsApp Group Click Here

बिलासपुर के जोरापारा में रहने वाले साक्षी रायपुर एम्स में बीएससी पैरामेडिकल की स्टूडेंट थी। वह रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी, और एम्स परिसर के नर्सिंग हॉस्टल में रहती थी। शुक्रवार की रात उनके परिजनों को फोन आया, कि साक्षी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है, परिजन तत्काल वहां पहुंचे। दूसरे दिन उसकी बॉडी मरचुरी में उन्हें दिखाई गई। परिजनों का आरोप है, कि पुलिस ने जिस तरह से घटना को लेकर उन्हें जानकारी दी, पूरा मामला संदिग्ध है। उन्होंने सुसाइड को लेकर एम्स प्रबन्धन पर सवाल खड़े किए, साक्षी की मौत को साजिश बताया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

साक्षी के पिता सुरेंद्र दुबे प्रकाश इंडस्ट्रीज में नौकरी करते हैं। दो बहनों में बड़ी शिवांगी दुबे, बैंगलोर में बीईएल में डिप्टी इंजीनियर हैं। मां अनिता दुबे गृहिणी हैं। घर की लाडली साक्षी की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। साक्षी के पिता, मां और उसकी बड़ी बहन ने डिपार्टमेंट के HOD नरेंद्र कुमार बोधे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साक्षी की मौत के 3 दिन बाद भी अब तक कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।

साक्षी के परिजनों ने एम्स प्रबंधन पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस केस में आमानाका थाने की टीम जांच कर रही है। पुलिस ने छानबीन में छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, लेकिन पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को मामले की तह तक जाकर कड़ियाँ जोड़नी होगी, तभी साक्षी को इंसाफ मिल सकेगा।

Scroll to Top