शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला कांग्रेस कमेटी की 61 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। जिला गठन के बाद से कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई थी और इस बीच दो अध्यक्षों का कार्यकाल भी बदल गया। करीब साढ़े तीन साल बाद संगठन को पूर्ण रूप मिला है।

नवीन जिला बनने के बाद पहले अध्यक्ष के रूप में अरूण मालाकार का कार्यकाल रहा, लेकिन उस दौरान कार्यकारिणी घोषित नहीं हो सकी। अब दोबारा अध्यक्ष बने ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में नई टीम सामने आई है। सूची को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति के बाद जारी किया गया।
सभी ब्लॉकों को प्रतिनिधित्व
नई कार्यकारिणी में सारंगढ़ ग्रामीण, सारंगढ़ शहर उल्खर, कोसीर, बरमकेला, सरिया और बिलाईगढ़ ब्लॉक से अनुभवी नेताओं के साथ महिला और युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।
कुल 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए हैं। जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद नंदकिशोर गोयल को सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर प्रमुख नाम
उपाध्यक्षों में पवन अग्रवाल, उमेश केसरवानी, शरद यादव, गौरीशंकर पटेल, द्वारिका देवांगन, रामनारायण भट्ट, चंद्र कुमार नेताम और अनिका विनोद भारद्वाज जैसे नाम शामिल हैं। युवा चेहरों में भागवत साहू, पंकज चंद्र और महेश नायक को जिम्मेदारी मिली है।
महामंत्री और सचिव पद पर संतुलन
महामंत्री पद पर गोल्डी नायक को तीसरी बार मौका मिला है। इसके अलावा सीता चिंता पटेल, महेश देहरी, रविंद्र नंदे, राधे जायसवाल, विष्णु नारायण चंद्र, अरुण शर्मा, बंशीधर बारिक, कन्हैया सारथी, डॉ. गोपाल बाघे, गुलाममुर्तुजा खान, सहदेव सिदार, संतोष साहू, नीतीश बंजारे और दिलीप अनंत सहित कई नाम शामिल हैं।
सचिव पद पर गुरुवेज सिंह छाबड़ा, इशरत खान, ज्योति शंकर थवाईत, कमलकांत यादव, राकेश तिवारी, शंकर चंद्रा, पीतांबर साहू, शशी पटेल, संपत बरिहा, प्रमोद नायक, शशिकांत साहू, पवन अग्रवाल और पवन नायक सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी में तुलसी विजय बसंत, मिलनदास महंत, ठाकुर राम पटेल, जयनंद प्रधान, राकेश नायक, प्रफुल्ल महानंद, नरतक यादव, ईश्वर सिदार, सोहन जसवानी और विशाल कुमार को स्थान मिला है।
नई टीम के गठन के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की बात कही जा रही है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अनुभवी और युवा चेहरों के संतुलन से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
Sarangarh-Bilaigarh


You must be logged in to post a comment.