शादी समारोह में खाना खाने के बाद 43 बच्चों सहित 50 लोगों की बिगड़ी तबियत, मेडिकल कॉलेज में कराया गया है भर्ती, 3 बच्चों की हालत नाजुक..

शेयर करें...

कोरबा// कोरबा जिला में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार हो गये। बीमार होने वाले लोगों में 43 छोटे बच्चे शामिल है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा गांव के बड़े बुजुर्ग है। जिन्हे उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद देर रात ही मेडिकल कालेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। बीमार बच्चों में रात के वक्त तीन बच्चों की हालत गंभीर बन गयी थी। जिन्हे समय पर उपचार मिल जाने के कारण अब उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग का ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसमा के पहरीपारा गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को इस गांव मेें रहने वाले अमित कुमार सारथी के यहां शादी समारोह का अयोजन था। समारोह में गांव के लोग रात्रिभोज में पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है विवाह कार्यक्रम में बने खाना को खाने के बाद एकाएक गांव में बच्चों और बड़े लोगों की तबियत बिगड़ने लगी।

अचानक बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत मिलने के बाद देर रात एक बजें ही गांव से करीब 43 बच्चे और 10 युवको को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फूड प्वाइजनिंग से इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मेडिकल कालेज के डीन सहित डाॅक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गयी। बीमार बच्चों और बड़ो का तत्काल उपचार जारी किया गया।

Scroll to Top