दुर्ग के बाद अब बलरामपुर जिले में मिली अफीम की अवैध खेती, 5 एकड़ में लहलहा रही थी फसल, क्या विनायक ताम्रकार से है कनेक्शन..?

शेयर करें...

बलरामपुर// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती मामले को लेकर विवाद थमा ही नहीं था कि अब एक और जिले से मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की फसल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे करीब 5 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि एक बाहरी व्यक्ति ने जमीन लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अफीम की फसल को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। क्या इसके तार विनायक ताम्रकार से तो नहीं जुड़े है.? यह जांच का विषय है इसके अलावा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Scroll to Top