रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पर चलेगा प्रशासन की चाबुक, कार्रवाई करने जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित, देखें आदेश..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// राज्य सरकार के मुख्य सचिव से हुई विस्तृत चर्चा में जिला सारंगढ़- बिलाईगढ अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर मुख्य सचिव द्वारा लगातार जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स, संयुक्त दल को आवश्यक पुलिस बल के साथ कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

इस तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बीते शुक्रवार को सम्पूर्ण जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अधिकारियों के प्रभार क्षेत्र में अपने कर्तव्यों के साथ – साथ जिले में गौण खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अस्थाई तौर पर आदेश जारी किया है।

सारंगढ़ तहसील में बजरंग पैकरा, सहायक खनिज अधिकारी, वर्षा बंसल, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), स्नेहिल साहू, अनुविभागीय अधि.(पु.), प्रकाश पटेल तहसीलदार, कामिल हक थाना प्रभारी सारंगढ़ शामिल है। इसी प्रकार बरमकेला तहसील में पुष्पेन्द्र राज तहसीलदार, अजीब कुमार बेग थाना प्रभारी बरमकेला, भगवती कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सरिया तहसील में कोमल साहू, तहसीलदार, प्रमोद यादव थाना प्रभारी सरिया, कोसीर उप तहसील में शनि पैकरा तहसीलदार, सुनीता नाग थाना प्रभारी कोसीर शामिल हैं।

इसी तरह बिलाईगढ़ तहसील में प्रफुल्ल रजक, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), विजय ठाकुर, अनुविभागीय अधि.(पु.) बिलाईगढ़, कमलेश सिदार तहसीलदार बिलाईगढ़, राजेश चन्द्रवंशी थाना प्रभारी बिलाईगढ़, भटगांव तहसील में निलिमा अग्रवाल तहसीलदार, शिवकुमार धारी थाना प्रभारी भटगांव, अमृत भार्गव थाना प्रभारी सलिहा, सरसींवा तहसील में आयुष तिवारी, तहसीलदार, बीना यादव थाना प्रभारी सरसींवा, संजय नायक चौकी प्रभारी बेलादुला शामिल है। दीपक पटेल प्रभारी खनिज निरीक्षक का कर्तव्य क्षेत्र सम्पूर्ण जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ है।

Scroll to Top