शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के समस्त किसानों को उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि खरीफ 2026 हेतु जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के समस्त सेवा सहकारी समितियों में मांग अनुरूप खाद एवं प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
Join WhatsApp Group
Click Here

उप संचालक द्वारा जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने तथा समय पर बुवाई सुनिश्चित करने के लिए अपने विकासखंड के निकटतम सेवा सहकारी समिति से अनुशंसित मात्रा में खाद एवं बीज का शीघ्र उठाव करें तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित सेवा सहकारी समिति अथवा कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।




You must be logged in to post a comment.