चोरी के आरोपी व खरीदी करने वाले चढ़ा बिल्हा पुलिस के हत्थे

शेयर करें...

चोरी में गये माल 02 नग ट्रेक्टर के केश व्हील को किया गया बरामद 02 आरोपी को गिया गया गिरफ्तार

Join WhatsApp Group Click Here

बिल्हा // प्रार्थी रोहित कुमार जांगडे पिता जमुना दास जांगडे उम्र 30 साल निवासी ग्राम डोडकी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै ठेकेदारी का काम करता हूं अपने ट्रेक्टर का केश व्हील को घर के बगल वाले कोठार में रखा था दिनांक 09-09-2022 के रात्रि करीब 09-00 बजे रखे हुए जगह पर केश व्हील था दिनाक 10-09-2022 को प्रातः करीब 06-30 बजे सो कर उठकर कोठार तरफ गया तो देखा केश व्हील रखे हुए जगह पर नही था जिसे आस पास पता किया पता नही चला। मेरे कोठार में रखे केश व्हील 02 नग कीमती 15000/ को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिस पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी और मशरूका की पता साजी हेतु पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहूल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा गरिमा द्ववेदी(अति पुलिस अधीक्षक आईसीयूडब्लू) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी और मशरूका की पता साजी की गई मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति ट्रेक्टर के केश व्हील को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ करने पर संदेही संतोष सौंरा पिता भूषण सौरा उम्र 26 साल निवासी भैंसबोड थाना बिल्हा जिला बिलासपुर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया और एक नग ट्रेक्टर के केश व्हील को मोईन कुरैशी कबाडी दुकान में बेचना पाये जाने से उक्त दोनो आरोपी गण को गिरफ्तार कर और 02 नग ट्रेक्टर के केश व्हील को बरामद कर आरोपी गण को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक रामचंद्र साहू, आरक्षक- संतोष मरकाम,रूपलाल चंद्रा, जय शंकर साहू एवं अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी- संतोष सौंरा पिता भूषण सौरा उम्र 26 साल निवासी भैंसबोड थाना बिल्हा जिला  बिलासपुर छ0ग0

मोईन कुरैशी पिता जाकिर कुरैशी उम्र 21 साल निवासी आमापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0

Scroll to Top