83 किलो 800 ग्राम गांजा मामले में फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार, सरिया पुलिस की कार्रवाई..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// 83 किलो 800 ग्राम गांजा परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सरिया पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल दास (25 वर्ष) पिता स्व. दिवाकर दास, निवासी कर्रा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

ऐसे हुआ खुलासा

22 दिसंबर 2025 को मारुति आर्टिगा कार क्रमांक CG 15 CV 1742 में उड़ीसा से गांजा लाए जाने की सूचना मिली थी। भटली चौक सरिया में पुलिस ने कार की घेराबंदी की। घने कोहरे का फायदा उठाकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया था।

तलाशी में कार से 80 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

घटना के बाद से फरार चल रहे अनिल दास को पुलिस ने अंबिकापुर से पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना के दिन पुलिस की घेराबंदी देखकर कार छोड़कर भागने और मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top