चारा लेने गई महिला की जलकर हुई मौत, धुएं से बेहोश होकर गिरी खेत में, पराली की आग की चपेट में आकर जिंदा जली..

शेयर करें...

बलौदाबाजार// बलौदाबाजार के कसडोल में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला सुबह के वक्त मवेशी के लिए चारा लेने खेत में गयी थी। जहां धुएं से बेहोश होकर वह गिर गयी। इसी बीच पराली में आग लगाये जाने से महिला उसके चपेट में आकर जिंदा जल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक ये घटना कसडोल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली 50 वर्षीय प्रभा साहू आज सुबह अपने खेत में चारा लेने गई थी। खेत के आसपास किसानों ने पराली में आग लगा रखी थी, जिससे घना धुआं उठ रहा था। इस धुएं की चपेट में आकर प्रभा साहू मौके पर ही बेहोश होकर खेत में गिर गयी।

इसी दौरान पराली की आग तेज हवा के कारण एकाएक पूरे खेत में फैल गई और खेत में बेहोश प्रभा उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में बुरी तरह से जलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह घटना पराली जलाने के दौरान धुएं और एकाएक आग फैलने के कारण होने की आशंका जतायी जा रही है।

Scroll to Top