लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे मामी-भांजे के रिश्ते का दर्दनाक अंत, शक्की भांजे ने जन्मदिन पर किया महिला की हत्या..

शेयर करें...

सूरजपुर// जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका के पति का सगा भांजा है, जो महिला के साथ पिछले कुछ वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद और शक के चलते आरोपी ने सुनियोजित तरीके से महिला की हत्या की।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान पिंकी सोलंकी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। दंपत्ति बाद में रोजगार की तलाश में अंबिकापुर आए थे, जहां उनके एक बेटी भी हुई। इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत काम की तलाश में उनके संपर्क में आया और बाद में उसी के साथ रहने लगा।

जांच में सामने आया है कि पिंकी ने कुछ वर्ष पूर्व अपने पति और बेटी को छोड़ दिया था और आरोपी हेमंत के साथ अलग रहने लगी थी। दोनों के बीच संबंध इतने आगे बढ़ गए कि उनसे एक बच्चा भी हुआ। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्तों में तनाव चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे। इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेमंत पिंकी के सोशल मीडिया उपयोग और अन्य लोगों से संपर्क को लेकर नाराज रहता था। इसी वजह से उसने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 29 जनवरी को, आरोपी अपने जन्मदिन के मौके पर पिंकी को घुमाने के बहाने मोरभंज लेकर गया। दोनों ने साथ में समय बिताया और बाद में आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने पहले दुपट्टे से महिला का गला दबाया। इसके बाद उसे संदेह हुआ कि महिला जीवित हो सकती है, तो उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या सुनिश्चित की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला का शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

Scroll to Top