शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग में कुल 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं अन्य आधारों पर नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश में गुलाब डडसेना, सहायक संचालक को जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ से स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ देवराम यादव, सहायक सूचना अधिकारी का स्थानांतरण जिला जनसंपर्क कार्यालय महासमुंद किया गया है।
आदेश में कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव, जगदलपुर, रायपुर, कवर्धा, कांकेर, सूरजपुर, बेमेतरा, महासमुंद, बलरामपुर-रामानुजगंज सहित विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आगामी आदेश तक नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर तथा कुछ स्वयं के व्यय पर किए गए हैं।







You must be logged in to post a comment.