माघ पूर्णिमा पर तेलीकोट में भक्ति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भव्य संगम..

शेयर करें...

रायगढ़// माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत तेलीकोट में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए माघी पुन्नी सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं विशाल भोजन भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे गांव का उत्साह देखते ही बनता था, जहां सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा।

Join WhatsApp Group Click Here

यज्ञ से पवित्र हुआ वातावरण

कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से सात्विक यज्ञ संपन्न किया गया। चौका आरती से साथ पूरा परिसर श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। समस्त श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना के साथ यज्ञ में सहभागिता निभाई।

चौका आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चौका आरती के दौरान पुटकापूरी के चौक मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गायन और वादन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोलक, झांझ और मधुर भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। आरती के पश्चात आयोजित भोजन भंडारे में ग्राम के समस्त ग्रामवासि ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि गांव की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूती देने वाला साबित हुआ।

Scroll to Top