शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// धान खरीदी में टोकन को लेकर बढ़ती परेशानियों के खिलाफ सोमवार को सारंगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ ने मांग उठाई कि धान खरीदी केंद्रों पर ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था शुरू की जाए और टोकन लिमिट बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को बार-बार तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस प्रदर्शन में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विभिन्न विंग के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने किसानों की मुश्किलों को लेकर प्रशासन के खिलाफ अपनी बात मजबूती से रखी।
अनिका बिनोद भारद्वाज, पूर्व सभापति जिला पंचायत रायगढ़, भी आंदोलन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने किसानों को लगातार परेशान किया है। नेटवर्क व तकनीकी त्रुटियों के कारण कई किसान समय पर टोकन नहीं ले पा रहे, जिससे खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट भवन पहुंचा और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऑफलाइन टोकन शुरू करने, लिमिट बढ़ाने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू करने की मांगें दर्ज की गईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर समय पर कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



You must be logged in to post a comment.