शेयर करें...
कबीरधाम// आज कबीरधाम जिले के कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हो रहा था। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रही थी। तभी, समारोह स्थल पर दर्शक दीर्घा में घुसो की झांकियां देखने को मिली। यहां एक लड़के को तीन लड़कों ने दौड़ा-दौंडाकर पीट रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप कर छात्रों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि ये लड़के स्वामी करपात्री स्कूल कवर्धा के 9 वीं कक्षा के हैं और आपस में पुरानी रंजिश के कारण विवाद में रहते हैं तथा नशे की लत के कारण भी उनका व्यवहार असामान्य रहता है। जिस लड़के को पुलिस जवानों ने पकड़ा था, वह भी सूखे नशे के प्रभाव में था। इनके बीच कार्यक्रम के दौरान सामने की पंक्ति में बैठने को लेकर विवाद बढ़ गया और झगड़े में बदल गया। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। चूंकि सभी छात्र नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने समझाइश दे कर छोड़ दिया है।
काँग्रेस ने कसा तंज
इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ काँग्रेस कॉमेटी ने अपने आधिकारिक फेसबूक मे विडिओ शेयर करते हुए लिखा कि “गृहमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा में आजादी के पर्व पर भी बवाल.. कानून व्यवस्था के साथ साथ अब अनुशासन भी बदहाल, बैकग्राउंड म्यूजिक भी कमाल है..”





You must be logged in to post a comment.