सरकारी राशन दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ, 1.32 लाख का चावल किया पार, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

बिलासपुर/ जिले के सीपत थाना क्षेत्र के एक सरकारी राशन दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने इस दुकान से 80 बोरे चावल लेकर फरार हो गए। चावल की कीमत लगभग 1.32 लाख रुपए बताई जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कौडिया निवासी धरम दास वहीं गांव में सरकारी राशन की दुकान का संचालन करता है। रविवार को राशन दुकान संचालक ने राशन का वितरण किया था। दोपहर करीब 2 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन दुकान पहुंचा तो देख कि दरवाजे में लगा ताला टूटा है।
 
धरम दास ने ग्राम सरपंच के पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव व उप सरपंच घनश्याम पटेल को सूचना दी। दुकान के अंदर दो कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। चोरी हुए चावल की बोरियों पर छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित लिखा है।
 
बताया जा रहा है कि वितरण के बाद दिसंबर माह का आबंटित 629 बोरी और पिछले महीने का 8 बोरी बचत के साथ कुल 637 बोरी चावल बचा था। यह सभी बोरी 50-50 किलो की थी।

Scroll to Top