नशेड़ी फूफा को काम से निकलवाया तो फूफा ने भतीजे की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, दोनों गौठान में करते थे चौकीदारी का काम.. पुलिस के गिरफ्त में आरोपी..

शेयर करें...

रायपुर/ शहर से लगे मुजगहन पुलिस थाना इलाके में नशेड़ी फूफा ने युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के मुताबिक ग्राम धनेली में देर रात हत्या की वारदात हुई हैं। सोए हालत में किरण टोडर की उसके फूफा मायाराम गिलहरे ने टांगी मारकर हत्या कर दी। आरोपी और मृतक किरण साथ ही गांव के गोठान में चौकीदारी का काम करते थे।

नशे का आदि मायाराम अक्सर गोठान से गायब रहता था। इसकी शिकायत किरण ने सरपंच से की थी। इसके बाद मायाराम को काम से निकाल दिया गया था। इसके बाद से दोनों के बीच काफी तनाव बढ़ गया था। इसी रंजिश को लेकर मायाराम बदला लेने की फिराक में था और आखिरकार उसने मौका देखकर अपने ही भतीजे की हत्या कर दी।

काम से निकाले जाने के बाद मायाराम ने सरपंच से यह निवेदन किया था कि दोबारा से वह गोठान से गायब नहीं होगा। इसके बाद उसे काम पर रख लिया गया था। कल रात किसी बात को लेकर किरण से मायाराम का विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने ताबड़तोड़ टांगी से चार वार कर दिया।


हमले में घायल किरण की मौके पर ही मौत हो गई। आस- पास मौजूद लोगों ने इस वारदात के दौरान युवक की चीख सुनी थी। इसके बाद उन्होंने युवक का शव वहां पड़ा देखा और पुलिस का इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपित मायाराम को गिरफ्तार करने के साथ खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त कर ली।

Scroll to Top