कोरोना जाँच के सैंपल लेने गए स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों पर नशेड़ियों का हमला… एक आरोपी गिरफ्तार…

शेयर करें...

पत्थलगांव// कोरोना टेस्ट हेतु ग्रामीण क्षेत्र में गए 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आज शराब के नशे में धुत्त दो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बाद मे इन ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। पत्थलगांव सिविल अस्पताल के दो कर्मचारी और पुलिस कर्मी पर हमला करने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार गांव मे तीन कोरोना पाजिटिव केस सामने आने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्पर्क में आने वाले अन्य ग्रामीणों का सेंपल लेने गई थी। इस टीम में शामिल एक महिला कर्मचारी सहित दो लोगों पर अचानक दो आरोपियों ने हमला कर दिया। शराब के नशे में धुत्त दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मी के साथ काफी देर तक झूमाझटकी की गई। पत्थलगांव पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Scroll to Top