शेयर करें...
रायपुर// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है।
        
            Join WhatsApp Group
        
        
             Click Here
        
    
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
CM बघेल ने कहा कि बच्चे शिक्षित और स्वस्थ होंगे तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षा, अपने कौशल से अपनी अलग पहचान बनाएं। इस अवसर पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, विधायक द्वय भुवनेश्वर बघेल और इंदर शाह मंडावी, महापौर एजाज ढेबर, आर.पी.सिंह उपस्थित थे।

 
		 
		 
		 
		

