उड़ीसा बॉर्डर पर फिर से पकड़ाए नशे के सौदागर, 21 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

शेयर करें...

रायगढ़(आकाश, मनोज)// बीते कुछ दिनों से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्कर गिरोह सक्रिय नजर आ रहे हैं इसी के साथ ही पुलिस विभाग भी मुस्तैद नजर आ रही है और मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग क्षेत्रों से शराब गांजा जैसे नशीली पदार्थों के साथ आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। ताजा मामला रायगढ़ जिले के सरिया थाना का है जहां 21 किलो गांजा के साथ परिवहन प्रयुक्त अल्टो कार और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल बुधवार की देर शाम मुखबीर द्वारा सरिया थाना में सूचना दिया गया कि उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ होकर कार में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद सक्रियता दिखाते हुए सरिया टीआई द्वारा टीम बनाकर कंचनपुर बैरियर भेजा गया और घेराबंदी करते हुए परिवहन किए जा रहे 21 किलो गांजा के साथ तीनों आरोपियों को अल्टो कार (MP52CA1223) के साथ पकड़ा गया। मामले में पकड़ाए तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्य प्रदेश तक तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे। वहीं इस मामले पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध 20 B एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते जेल भेज दिया गया है।

पकड़ाए आरोपियों के नाम..

  1. हनुमत सिंह/तखत सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी थाना मोतीसगर, सागर(म.प्र)
  2. मंजू भुइया/कोटूलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी संडा, थाना बाकल, कटनी(म.प्र)
  3. जितेंद्र सिंह/भरत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जलेहरी, दमोह(म.प्र)
Scroll to Top