शेयर करें...
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश वासियों के लिए कोरोना काल में खुशखबरी लेकर आई है. कोरोना के कारण मार्च से ही बंद पड़े सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए है. हालांकि सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स कब से खोले जाएंगे, इसके बारें में अब तक जानकारी नहीं मिली है.
केंद्र सरकार ने पिछले महीने अक्टूबर में ही अनलॉक-4 के तहत सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति दे दी थी. आदेश था कि राज्य सरकारें अपनी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों को खोलने का निर्णय ले सकती है.
Join WhatsApp Group
Click Here
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कंटेनमेंट जोन के बाहर सिनेमा घरों और स्कूलों को आंशिक तौर पर खोलने की अनुमति दी थी. जिसका पालन करते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने राज्य के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी है.


