किराएदार ने शादी का झांसा देकर मकान मालिक की नाबालिग बेटी से किया रेप, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज, आरोपी फरार..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके में किराएदार युवक ने मकान मालिक की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है. आरोपी का नाम रोशन गुप्ता है, जो मूलतः उत्तरप्रदेश का निवासी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध कर मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार आरोपी रोशन गुप्ता पीड़ित बच्ची के घर पिछले एक साल से किराए में रह रह रहा था. उसी दौरान उसने डरा धमकाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती किया था. इसके चलते आरोपी को 2 महीने पहले घर से निकाल दिया गया. 2 दिन पहले जब पीड़िता के घर में कोई नहीं था, तब वह शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया. फिर वर्तमान में रह रहे किराए के घर में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने घर आकर अपने साथ हुई पूरी आपबीती परिजनों को बताई.

जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर उरला थाने में धारा 363, 366, 376, 506 और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Scroll to Top