मरवाही उपचुनाव : सीएम भूपेश आज भरेंगे जोगी के गढ़ में हुंकार, 3 दिन में 10 सभाओं की तैयारी..

शेयर करें...

रायपुर/ मरवाही विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार से मरवाही के रण में खुद उतर रहे हैं। वहां 29,30 और 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की 10 सभाएं प्रस्तावित है। इन सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल और दूसरे मंत्रियों की मौजूदगी भी रहेगी।

Join WhatsApp Group Click Here

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार सुबह 11.30 पर राजधानी से मरवाही के डोंगरिया गांव के लिए रवाना होंगे। वहां कांग्रेस प्रत्याशी डा. केके ध्रुव के समर्थन में आम सभा होनी है। डोंगरिया से मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर कोटगार ले जाएगा। यहां जनसभा के बाद मुख्यमंत्री जोगीसार जाकर एक आम सभा को संबोधित करेंगे। यह दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का पुश्तैनी गांव है।
 
बताया जा रहा है, जोगीसार की जनसभा के बाद मुख्यमंत्री अमरकंटक जाकर माता नर्मदा का दर्शन – पूजन भी करेंगे। संतों- आचार्यों से मुलाकात करेंगे। 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री बगरा और लोहारी में आम सभा को संबोधित करने वाले हैं। 31 अक्टूबर को भी उनका ताबड़तोड़ कार्यक्रम लगा हुआ है। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को मतदान होना है।

Scroll to Top