शेयर करें...
बिलासपुर/ थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सरकंडा पुलिस ने ग्राम उरतुम निवासी अनूप केवट को गिरफ्तार किया है। सरकंडा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनूप कुमार द्वारा सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवती को पहले दोस्ती करते हुए जाल में फंसाया गया।
उसके बाद उसके घर आने जाने के दौरान ही उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस पश्चात युवती ने आपत्ति जताई तो अनूप केवट ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी की बारी आई तो अनूप केवट अपना मोबाइल बंद कर ग्राम उरतुम फरार हो गया। इस तरह पीड़ित ने तंग आकर अपने परिजनों के साथ थाना सरकंडा पहुंच कर पूरे मामले का ब्यौरा दिया।
जिसके बाद अनूप केवट के विरुद्ध सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मामले को विवेचना में लिया।
वहीं पूरे मामले से सिटी एडिशनल एसपी उमेश कश्यप एवं सीएसपी निमिषा पांडे को अवगत कराया। इस तरह पुलिस विभाग ने आरोपी को पकड़ने टीम बनाया और एक टीम की तरह कार्य करते हुए दुष्कर्म के आरोपी अनूप केवट को उसी के घर से गिरफ्तार किया।

