ब्लैकमैल : युवती का बनाया अश्लील वीडियो,वायरल करने की धमकी देकर मांगे लाखो, 3 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़/ पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जब युवती अपने मंगेतर के साथ बंजारी मंदिर दर्शन करने आई थी और वापस तमनार लौट रहे थे तभी कुछ लोग आकर अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की मांग करने लगे। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पूंजीपथरा थाने में दर्ज कराई और पूंजीपथरा पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पूंजीपथरा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को युवती अपने मंगेतर के साथ बंजारी मंदिर में माता के दर्शन करने आई थी। तभी दोपहर जब वह वापस तमनार की ओर अपने मंगेतर के साथ लौट रही थी और वे गोदगोदा नामक गांव से 50 मीटर पहले एक सुनसान जगह पर पहुचे थे। जहां युवती लघु संका करने के लिए रुकी थी। इस दौरान दो युवक आकर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए ₹200000 की मांग करने लगे।

युवक और युवती के पास उस वक्त पैसा नहीं था। आरोपी युवकों ने उनसे जबरन लूटपाट करते हुए 8000 रु मोबाइल व बाइक की चाबी लूट कर फरार हो गए। मंगेतर युवती ने लोक लाज के डर से मामले की शिकायत तुरंत थाने में दर्ज नहीं कराई थी एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवकों ने अश्लील वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया जिसकी जानकारी मंगेतर को हुई जिसके बाद कल पूंजीपथरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाई करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

Scroll to Top