अंधविश्वास का ढोंगी बाबा ने उठाया फायदा, भूत-प्रेत का वास बताकर किया महिला की आबरू लूटने की कोशिश..

शेयर करें...

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में अब ढोंगी बाबाओं की करतूत सामने आ रहे है। जहां झाड़ फूंक करने वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बाबा ने झाड़ फूंक पर महिलाओं को बुलाता था, और उसके इज्जत से खिलावड़ करता था। मामला सि​रगिगिट्टी थाना क्षेत्र का है। आरोपी बाबा का नाम मोहम्मद शरीफ बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी तबीयत पिछले कुछ दिनो से खराब चल रही थी। उसी दौरान गौरेला निवासी बाबा मोहम्मद से मुलाकात की। बाबा ने बताया कि उसके अंदर भूत प्रेत का वास है। जिसे निकालने के लिए झाड़ फूंक करना पड़ेगा।
 
फिर ढोंगी बाबा ने महिला को 11 सितंबर को रात में अपने घर अकेले आने को कहा। फिर ​महिला को बुलाकर उसके साथ आरोपी बाबा ने दुष्कर्म करने का कोशिश की, और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।

Scroll to Top