स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा- प्रदेश में खुलेंगे चार नए VRDL लैब, कोरोना वैक्सीन को लेकर कही ये बात..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी मीडिया को दी। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में चार नए VRDL लैब खुलेंगे। वहीं हमर लैब का रूका हुआ काम भी जल्द शुरू होगा। ऑक्सीजन सप्लाई के साथ बेड जल्द तैयार किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदेश में कोरोना उपचार को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में लोग अपने घर में ही डायलीसिस कर सके, ऐसी योजना पर काम जारी है, जल्द सुविधा उपलब्ध होगी।

कोरोना वैक्सीन को लेकर कही ये बात:-

मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 2021 के प्रारंभ में वैक्सीन आने की उम्मीद है। देश मे 3 कंपनियों के वैक्सीन का ट्रायल फाइनल स्टेज में है। एक साथ सभी को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाएगी। हाई रिस्क वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मनरेगा के कामों में लाएंगे तेजी:-

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मनरेगा के कामों में तेजी लाने की बात कही है। कहा कि तालाबों पर शौचालय निर्माण का काम भी तेजी से किया जएगा।

Scroll to Top