शेयर करें...
रायगढ़/ यह पूरा मामला बरमकेला थाना क्षेत्र की है जहां गांजा की अवैध तस्करी करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर झनकपुर चौक बरमकेला में रेड कार्यवाही किया गया। इस दौरान आरोपी घनश्याम पटेल पिता आनंदराम पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी कांशीडीह थाना चंद्रपुर जिला जांजगीर चांपा को मोटर सायकल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक CG11-AM-2507 में ग्राम नावापारा की ओर से गांजा लेकर आता पकड़ा गया है ।
Join WhatsApp Group
Click Here
आरोपी ने गांजा को चंद्रपुर में अवैध रूप से बिक्री करने के लिये लेकर आना बताया , जिसके पास से मादक पदार्थ गांजा वजन 01 किलो 300 ग्राम एवं उसकी बाइक को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना बरमकेला में धारा 20 (B) NDPS Act की कार्यवाही की गई है ।

