निर्दयी मां ने 6 माह के बच्ची को नदी में फेंक खुद को लगाई आग, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम..

शेयर करें...

जांजगीर- चाम्पा के गेमन पुल के पास बिरगहनी चौक के पास रहने वाली महिला किरण बाई ने रविवार की देर रात अपनी 6 माह की बच्ची को हसदेव नदी में फेंककर घर मे खुद को आग लगा ली। वह 70 फीसदी से अधिक जल गई है। उसे इलाज क लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार बिरगहनी चौक के पास किरनबाई का मायका है। पति से विवाद के कारण वह अपनी 6 माह की बेटी के साथ मायके में कुछ माह से रह रही थी। बीती रात लगभग 11 बजे उसने अपनी बेटी को हसदेव नदी के घाट में जाकर फेंक दिया और घर आकर खुद के ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह 70 फीसदी तक जल गई।

एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर बच्ची की शव की तलाश में पुलिस जुटी है। इसके लिए स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है।

Scroll to Top