कटघोरा क्षेत्र में फिर एक हाथी की मौत, मौके पर पहुची वन अमला…

शेयर करें...

कोरबा// कटघोरा वनमंडल के केंदई परिक्षेत्र में घूम रहे 45 हाथियों के झुंड में शामिल एक साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इसकी खबर वन विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि लमना बीट में यह घटना हुई है। हाथी पानी पीने तालाब गए थे। इसी दौरान झुंड में शामिल बच्चा दलदल में फंस गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि केंदई परिक्षेत्र में एक साल के भीतर 3 हाथियों की मौत हो चुकी है। एक हाथी पहाड़ से गिरकर तो दूसरे हाथी की मौत दलदल में फंसने से हुई थी। वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से हाथियों की मौत हो रही है। साथ ही हाथियों के उत्पात से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। सूचना पर वन अमले के साथ अधिकारी पहुंच गए हैं। हाथी के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Scroll to Top