शेयर करें...
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2619 नये केस मिले हैं। वहीं आज कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 2341 रही। जबकि बीते 24 घंटे में कुल 9 संक्रमितों की मौत हो गई।
प्रदेश में आज फिर सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले। रायपुर में कुल 339 नये केस सामने आये हैं। वहीं कोरबा में 202, जांजगीर में 195, रायगढ़ में 189, दुर्ग में 195, बिलासपुर में 146 राजनांदगांव में 146 और बस्तर में 101, बालोद में 80, बेमेतरा में 34, कबीरधाम में 68, धमतरी में 80, बलौदबाजार में 69, महासमुंद में 94, गरियाबंद में 30, मुंगेली में 29, जीपीएम में 27, सरगुजा में 94, कोरिया में 54, सूरजपुर में 58, बलारमपुर में 43, जशपुर में 22, कोंडागांव में 55, दंतेवाड़ा में 68, सुकमा में 42, कांकेर में 91, नारायणपुर में 9, बीजापुर में 55 नये मरीज मिले है।
आज हुई मौतों में रायपुर में सर्वाधिक 3 लोगों की मौत हुई है, वहीं बलौदाबाजार में 2, सूरजपुर में 2 और दुर्ग व रांजनांदगांव में 1-1 लोगों की मौत हुई है।


