शेयर करें...
रायपुर// रायपुर निवासी विनय गंगवानी, कपील तोलानी, रणजोत सिंह छाबड़ा और सुनील मोटवानी गोवा के एक होटल से आइपीएल सट्टा संचालित कर रहे थे। गोवा पुलिस ने चारों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गोवा पुलिस ने इसकी जानकारी राजधानी पुलिस को दी है। वहीं रायपुर पुलिस जानकारी हासिल करने में जुट गई है कि उक्त सटोरियो की प्रदेश में किन-किन लोगों से संबंध है।

रायपुर के सटोरिये अब दूसरे राज्यों में बैठकर छत्तीसगढ़ में आइपीएल के लिए लाइन देने का काम रहे हैं और राजधानी की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। राजधानी के चार युवक गोवा के होटल में बैठकर आइपीएल सट्टा का बड़ा रैकेट संचालित कर रहे थे और गोवा पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि राजधानी के ज्यादातर गली मोहल्ले में खुलेआम सट्टा और जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने इस साल सट्टे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से कुल 13 करोड़ रुपये के सट्टे का पर्दाफाश किया गया है। इससे पहले राजधानी स्थित गंज पुलिस थाना अंतर्गत होटल में बैठकर लाइन देने वाले सटोरियों को गिरफ्तार किया था। आइपीएल किक्रेट मैच शुरू होते ही सटोरियों की चांदी हो जाती है। इसमें सटोरिये एक समय में कई लोगों को लाइन देने का काम करते हैं।



You must be logged in to post a comment.